पटना : सीएम आज नालंदा और दनियावां में करेंगे सभा
Updated at : 13 May 2019 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को नालंदा और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्रों में पांच चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे. वे नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अस्थावां विधानसभा अंतर्गत बिंद स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एनडीए के कौशलेंद्र कुमार के लिए जनसभा करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री नालंदा विधानसभा अंतर्गत गंगटी के उच्च विद्यालय खेल […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को नालंदा और पटना साहिब लोकसभा क्षेत्रों में पांच चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे. वे नालंदा लोकसभा क्षेत्र के अस्थावां विधानसभा अंतर्गत बिंद स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एनडीए के कौशलेंद्र कुमार के लिए जनसभा करेंगे.
इसके बाद मुख्यमंत्री नालंदा विधानसभा अंतर्गत गंगटी के उच्च विद्यालय खेल मैदान, हिलसा विधानसभा अंतर्गत संतनगर स्थित सातमुहवां पुल के पास के मैदान, हरनौत विधानसभा अंतर्गत नगरनौसा स्थित उच्च विद्यालय के खेल मैदान में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे.
वहां से लौटकर मुख्यमंत्री पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के बख्तियारपुर विधानसभा अंतर्गत दनियावां स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय के खेल मैदान में एनडीए के उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के पक्ष में जनसभा करेंगे.यह जानकारी जदयू के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




