ePaper

पांचवें चरण के बाद हार तय देख बौखला गया है विपक्ष : सुशील मोदी

Updated at : 08 May 2019 5:57 PM (IST)
विज्ञापन
पांचवें चरण के बाद हार तय देख बौखला गया है विपक्ष : सुशील मोदी

पटना : पांचवें चरण के मतदान के बाद हार तय देख विपक्ष बौखला गया है. अहंकार में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने की धमकी दे रही हैं तो प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें दुर्योधन और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दंगायी बता रहेहैं. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नरेंद्र मोदी को […]

विज्ञापन

पटना : पांचवें चरण के मतदान के बाद हार तय देख विपक्ष बौखला गया है. अहंकार में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री को थप्पड़ मारने की धमकी दे रही हैं तो प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें दुर्योधन और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दंगायी बता रहेहैं. बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी नरेंद्र मोदी को जल्लाद बता रही है तो विपक्ष की ओर से वाराणसी से खड़ा किया गया उम्मीदवार तेज बहादुर सिंह कह रहे है कि कोई उन्हें 50 करोड़ दे तो वे प्रधानमंत्री को मार देंगे.

भोपाल से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपनी हार बचाने के लिए किसी कम्प्यूटर बाबा के सहयोग से एक हजार साधुओं को जुटा कर ‘हठ योग’ और हवन-पूजन करवा रहे हैं. राहुल गांधी के बेहद करीबी सैम पित्रोदा बयान देते हैं कि कुछ आतंकियों के हमले की सजा पूरे पाकिस्तान को क्यों देना चाहिए. दूसरी ओर कुछ कांग्रेसी कांग्रेस के कार्यकाल में पाकिस्तान के खिलाफ छह सर्जिकल स्ट्राइक होने का झूठ गढ़ रहे हैं.

सुशील मोदी ने कहा कि पांचवें चरण के मतदान के साथ देश की 425 संसदीय सीटों पर चुनाव सम्पन्न हो चुका है. जनता के मूड को भांप कर विपक्ष हताशा और निराशा में प्रधानमंत्री को अनाप-शनाप बोल रहा है. विपक्ष जितना ही बौखला रहा है देश की जनता ‘फिर एक बार, मोदी सरकार’ का नारा लगा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन