ePaper

लोकसभा चुनाव : राबड़ी देवी ने दिया विवादित बयान, PM मोदी को बताया जल्लाद, कहा...

Updated at : 08 May 2019 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : राबड़ी देवी ने दिया विवादित बयान, PM मोदी को बताया जल्लाद, कहा...

पटना : आरजेडी नेता व पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने विवादित बयान दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दुर्योधन कहे जाने के संबंध में पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कहा है कि ‘उन्होंने दुर्योधन बोल के गलत किया है. दोसरा भाषा बोलना चाहिए […]

विज्ञापन

पटना : आरजेडी नेता व पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने विवादित बयान दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा दुर्योधन कहे जाने के संबंध में पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कहा है कि ‘उन्होंने दुर्योधन बोल के गलत किया है. दोसरा भाषा बोलना चाहिए उनको, वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद. जो जज को और पत्रकार को मरवा देता है, उठवा लेता है. ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होगा, खूंखार होगा.’

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बीजेपी और जेडीयू पर निशाना साधते हुए दोनों पार्टियों को ‘नाले का कीड़ा’ बताया. उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी उस तरह की भाषा अपना रहे हैं. नाली के कीड़े हैं सब. जेडीयू और बीजेपी वाले सब नाली के कीड़े हैं. पांच साल पहले 2014 में वो विकास लेकर आये थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं.’

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को बताया था दुर्योधन

अंबाला से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा के समर्थन में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा था कि, ‘इस देश ने अहं और अहंकार को कभी माफ नहीं किया है. इतिहास इसका गवाह है, महाभारत इसका गवाह है. दुर्योधन में भी ऐसा ही अहंकार था. जब भगवान कृष्ण उसे सच्चाई दिखाने गये, उसे समझाने गये, तो उसने उन्हें ही बंधक बनाने की कोशिश की.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन