ePaper

पटना :बेवजह ट्रेन रोकने वालों पर कार्रवाई

Updated at : 08 May 2019 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :बेवजह ट्रेन रोकने वालों पर कार्रवाई

ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा को लेकर हुई बैठक पटना : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में मंगलवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय और पूमरे के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा, कानून व्यवस्था की वजह […]

विज्ञापन
ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा को लेकर हुई बैठक
पटना : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में मंगलवार को बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय और पूमरे के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित की गयी.
बैठक में मुख्य रूप से ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्री सुरक्षा, कानून व्यवस्था की वजह से रेल परिचालन बाधित होने जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि बेवजह जंजीर खींच कर ट्रेन रोकने वालों पर जीआरपी पैनी नजर रखेगी और सख्त कार्रवाई करेगी. जीआरपी व आरपीएफ के आपसी सहयोग से स्टेशनों व ट्रेनों में यात्री सुरक्षा काफी बेहतर हुई है. लेकिन, इसमें और सुधार करने की जरूरत है. उन्होंने
कहा कि कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए बिहार पुलिस की ओर से हमेशा सहयोग जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक पर होने वाले रन ओवर के बाद कानूनी प्रक्रिया को और लचीला बनाया जायेगा.
पूमरे जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी ने डीजीपी का स्वागत करते हुए कहा कि समय-समय पर कानून व्यवस्था को लेकर रेल परिचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसपर डीजीपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस हरसंभव सहयोग करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन