12वीं में पटना की अनुष्का व 10वीं में वरुणी, शांभवी व हर्षित राज बने टॉपर

Updated at : 08 May 2019 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
12वीं में पटना की अनुष्का व 10वीं में वरुणी, शांभवी व हर्षित राज बने टॉपर

पटना : 12वीं (आइएससी) में पटना के संत जोसेफ काॅन्वेंट हाइ स्कूल, बांकीपुर की अनुष्का दास गुप्ता 99 फीसदी अंक हासिल करके बिहार टॉपर बनी हैं. वह कला संकाय की छात्रा हैं. दसवीं (आइसीएसइ) में पटना के संत जोसेफ कान्वेंट हाइ स्कूल की वरुणी वत्स, पटना दीघा, डॉन बास्को अकादमी की शांभवी सिंह और जगतपुर […]

विज्ञापन
पटना : 12वीं (आइएससी) में पटना के संत जोसेफ काॅन्वेंट हाइ स्कूल, बांकीपुर की अनुष्का दास गुप्ता 99 फीसदी अंक हासिल करके बिहार टॉपर बनी हैं. वह कला संकाय की छात्रा हैं. दसवीं (आइसीएसइ) में पटना के संत जोसेफ कान्वेंट हाइ स्कूल की वरुणी वत्स, पटना दीघा, डॉन बास्को अकादमी की शांभवी सिंह और जगतपुर संत जोसेफ स्कूल, बांका के हर्षित राज संयुक्त रूप से बिहार के टॉपर बने हैं. इन सभी को 99 फीसदी (495) अंक मिले हैं. वरुणी वत्स के पिता अजीत कुमार झा पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक के सचिव हैं.
आइएससी कक्षा 12 वीं में बिहार के टॉपर्स में दूसरा स्थान भागलपुर स्थित माउंट असिसी स्कूल के तिलक भारद्वाज ने 98़ 75 प्रतिशत अंक पाकर हासिल किया है. ितलक कला संकाय का छात्र हैं. पटना के संत जोसेफ कान्वेंट हाइ स्कूल की श्रेया अग्रवाल 98़ 50 फीसदी अंक हासिल करके थर्ड टॉपर बनीं. श्रेया अग्रवाल कॉमर्स की छात्रा हैं.
आइसीएसइ 10 वीं में बिहार टॉपर्स में दूसरा स्थान बांका स्थित जगतपुर के सेंट जोसेफ स्कूल की ईशा रानी ने बनाया. उन्हें 98़ 80 फीसदी (494) अंक मिले हैं. बिहार की थर्ड टॉपर केरूप में भागलपुर के संत जोसेफ स्कूल के साक्षी डोकानिया और शांभवी शंकर ने स्थान बनाया. इन दोनों को 98़ 60 (493) फीसदी अंक हासिल मिले.
98 फीसदी से अधिक बच्चे हुए पास
बिहार में दसवीं कक्षा का रिजल्ट 98़ 54 फीसदी रहा, जबकि 12 वीं में बिहार के 98़ 30 फीसदी बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है. 10 वीं में 4084(2640 लड़के और 2164 लड़कियां) और 12 वीं में 1056(393 लड़के एवं 663 लड़कियां ) बच्चों ने परीक्षा दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन