ePaper

राजद कार्यालय के उद्घाटन के दौरान तेज प्रताप का हंगामा, जानें... क्यों भड़के लालू के लाल

Updated at : 05 May 2019 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
राजद कार्यालय के उद्घाटन के दौरान तेज प्रताप का हंगामा, जानें... क्यों भड़के लालू के लाल

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव आज दानापुर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भड़क गये और जमकर हंगामा किया. दरअसल, कार्यालय के उद्घाटन के दौरान वहां लगायेगये बैनर न तो तेज प्रताप यादव का नाम था और न हीउनका फोटो […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव आज दानापुर में पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान भड़क गये और जमकर हंगामा किया. दरअसल, कार्यालय के उद्घाटन के दौरान वहां लगायेगये बैनर न तो तेज प्रताप यादव का नाम था और न हीउनका फोटो लगाया गया था. जानकारी के मुताबिक इसको लेकर भड़के तेज प्रताप यादव ने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ किया धक्का-मुक्कीकी.

बतायाजाता है कि इस दौरान उनकी मां एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भीवहां मौजूदथी. बता दें कि तेज प्रताप यादव इन दिनों जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं.इसीकड़ी में अपनी बहन मीसा भारती की चुनावी कमान संभाल रहे तेज प्रताप रविवार को प्रचार के लिए दानापुर पहुंचे. इस दौरान वो पार्टी के कार्यालय की तस्वीर देख अपना आपा खो बैठे और स्थानीय नेताओं को जमकर खरी-खोटी सुनायी. पार्टी कार्यक्रम के बैनर मेंअपना नाम और फोटो नहीं होने पर तेज प्रताप भड़क गये और उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया.

ये भी पढ़ें… तेजस्वी के हेलिकॉप्टर में तेज प्रताप को नहीं मिली जगह, पार्टी के लोगों पर लगाया ये संगीन आरोप

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन