पटना : पीएचइडी के हेड क्लर्क की पत्नी ने की खुदकुशी, हत्या का आरोप
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पीएचइडी के हेड क्लर्क नरेंद्र कुमार की पत्नी सीमा कुमारी (30) फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी. जिस समय सीमा कुमारी ने घटना को अंजाम दिया, उस समय नरेंद्र कुमार अपने घर पर नहीं थे. यह घटना नरेंद्र कुमार के कंकड़बाग के श्री राम हॉस्पिटल के समीप स्थित सरकारी […]
विज्ञापन
पटना : पीएचइडी के हेड क्लर्क नरेंद्र कुमार की पत्नी सीमा कुमारी (30) फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी. जिस समय सीमा कुमारी ने घटना को अंजाम दिया, उस समय नरेंद्र कुमार अपने घर पर नहीं थे. यह घटना नरेंद्र कुमार के कंकड़बाग के श्री राम हॉस्पिटल के समीप स्थित सरकारी क्वार्टर में शनिवार की शाम घटित हुई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपनी जांच में मामले को सुसाइडल पाया है. हालांकि हर विंदु पर छानबीन की जा रही है. सीमा कुमारी मूल रूप से दानापुर के रहने वाले है. घटना की जानकारी मिलने पर सीमा के पिता कृष्णा प्रसाद भी पहुंच चुके थे.
नरेंद्र कुमार व सीमा कुमारी की शादी 2009 में हुई थी. कृष्ष्णा प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे. इसलिए उन्हें शक है कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गयी है. कंकड़बाग थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पिता ने हत्या करने का आरोप बेटी के ससुराल वालों पर लगाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










