पटना : महिला से लूट के प्रयास में नहीं हुई एफआइआर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बोरिंग कैनाल रोड में शुक्रवार को निधि कुमारी से लूट नहीं, बल्कि लूट का प्रयास हुआ था. भाई के लिए गहने खरीदने पिता के साथ स्कूटी पर निकली निधि से पंचमुखी मंदिर से थोड़ा आगे बाइक सवार अपराधियों ने पर्स लूटने का प्रयास किया. बुद्धा कॉलाेनी थाने में एफआइआर दर्ज होने की सूचना […]
विज्ञापन
पटना : बोरिंग कैनाल रोड में शुक्रवार को निधि कुमारी से लूट नहीं, बल्कि लूट का प्रयास हुआ था. भाई के लिए गहने खरीदने पिता के साथ स्कूटी पर निकली निधि से पंचमुखी मंदिर से थोड़ा आगे बाइक सवार अपराधियों ने पर्स लूटने का प्रयास किया.
बुद्धा कॉलाेनी थाने में एफआइआर दर्ज होने की सूचना भी गलत निकली. एक समाचार पत्र में पांच लाख रुपये लूट की गलत खबर प्रकाशित होने के बाद स्थानीय पुलिस शनिवार को पूरे दिन परेशान रही.
बुद्धा कॉलोनी थानेदार डीएन सिंह ने बताया कि लूट हुआ ही नहीं था सिर्फ प्रयास हुआ था. घटना स्थल एसके पुरी में है, इसलिए उनका एफआइआर नहीं हुआ है. वहीं, एसकेपुरी थाना प्रभारी का कहना है कि निधि के भाई अजय ने संपर्क किया है. आवेदन मिलने पर एफआइआर दर्ज करके कार्रवाई की जायेगी. लूट का प्रयास करने वाले अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










