मीसा पाटलिपुत्र के लिए विजिटर : भाजपा

Updated at : 27 Apr 2019 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
मीसा पाटलिपुत्र के लिए विजिटर : भाजपा

पटना : बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने कहा है कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से रामकृपाल यादव के नामांकन के साथ ही उनकी जीत तय हो गयी है. रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र की जनता के लिए धरतीपुत्र की तरह है जो बिना किसी भेदभाव के सभी के दुःख- सुख में शरीक होते हैं. मीसा […]

विज्ञापन

पटना : बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने कहा है कि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से रामकृपाल यादव के नामांकन के साथ ही उनकी जीत तय हो गयी है. रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र की जनता के लिए धरतीपुत्र की तरह है जो बिना किसी भेदभाव के सभी के दुःख- सुख में शरीक होते हैं.

मीसा पाटलीपुत्र की जनता के लिए विजिटर हैं. वह चुनाव आने पर सक्रिय होती हैं. मीसा के चुनाव हारने पर भी लालू के परिवार के सम्मान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि राज्यसभा में उनका कार्यकाल अभी बहुत बचा हुआ है.
डॉ निखिल ने कहा है कि यह चुनाव विधायक और मुख्यमंत्री चुनने का चुनाव नहीं है बल्कि प्रधानमंत्री चुनने का चुनाव है. इसलिए पाटलिपुत्र की जनता रामकृपाल यादव को जीताकर नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान करे. वैसे भी महागठबंधन के पास पीएम पद के काबिल कोई चेहरा या उम्मीदवार नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन