फुलवारीशरीफ : मुद्दाविहीन चुनाव लड़ रहा है एनडीए: मीसा भारती
Updated at : 25 Apr 2019 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : महागठबंधन की राजद प्रत्याशी डॉ मीसा भारती ने बुधवार को पाटलिपुत्र लोकसभा के महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को संबोधित करते हुए फुवारीशरीफ में भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा की भाजपा और एनडीए का राष्ट्रवाद झूठ और ढोंग भरा है. भाजपा को जब-जब चुनाव आता है तब-तब राम मंदिर और पाकिस्तान […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : महागठबंधन की राजद प्रत्याशी डॉ मीसा भारती ने बुधवार को पाटलिपुत्र लोकसभा के महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मलेन को संबोधित करते हुए फुवारीशरीफ में भाजपा के राष्ट्रवाद पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा की भाजपा और एनडीए का राष्ट्रवाद झूठ और ढोंग भरा है.
भाजपा को जब-जब चुनाव आता है तब-तब राम मंदिर और पाकिस्तान के मुद्दे याद आते हैं. भाजपा और एनडीए मुद्दाविहीन चुनाव लड़ रहे हैं. इनके पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है तो पाकिस्तान के मुद्दे को हवा देकर जनता को भ्रमित करना चाहते हैं. चुनाव भारत में हो रहा है और चर्चा पाकिस्तान की हो रही है. मीसा ने कहा की लालू प्रसाद आज जेल में बंद हैं, इसके लिए भाजपा की साजिश जिम्मेदार है.
25 अप्रैल को अपने नामांकन में और उसके बाद शिवाला के पास सभा में आने की भी अपील की. सभा को पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने संबोधित करते हुए मीसा भारती को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की.
सभा में बिहार प्रदेश महिला राजद अध्यक्ष आभा लता, राजद विधायक डॉ रामानंद यादव , देवमुनि सिंह यादव , मुखिया जय प्रकाश , कौसर खान , देव किशुन ठाकुर, मो खालिद, छोटे खान ,सलाउद्दीन, माले नेता साधू शरण व शरीफा मांझी समेत कांग्रेस, भाकपा माले, हम व रालोसपा समेत महागठबंधन के नेता व सैकड़ों कार्यकार्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




