पटना :जहानाबाद में चंद्रप्रकाश के लिए रोड शो करेंगे तेज प्रताप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Apr 2019 7:04 AM

विज्ञापन

पटना : पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बुधवार को जहानाबाद में अपने उम्मीदवार चंद्रप्रकाश के नामांकन में शामिल होंगे. साथ ही वे उनके समर्थन में रोड शो भी करेंगे. शिवहर और जहानाबाद सीट पर तेज प्रताप राजद के अधिकृत प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव के बागी तेवर में कोई कमी नहीं […]

विज्ञापन

पटना : पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव बुधवार को जहानाबाद में अपने उम्मीदवार चंद्रप्रकाश के नामांकन में शामिल होंगे. साथ ही वे उनके समर्थन में रोड शो भी करेंगे. शिवहर और जहानाबाद सीट पर तेज प्रताप राजद के अधिकृत प्रत्याशी का विरोध कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव के बागी तेवर में कोई कमी नहीं दिख रही है.

शिवहर सीट से अंगेश सिंह को लालू-राबड़ी मोर्चा का उम्मीदवार घोषित करने और उनके लिए रोड शो करने वाले तेज प्रताप यादव अब जहानाबाद की ओर रुख करेंगे. मालूम हो कि टिकट बंटवारे में बात नहीं सुने जाने से नाराज तेज प्रताप यादव ने लालू-राबड़ी मोर्चा बनाया है और शिवहर व जहानाबाद से अपने करीबी नेताओं को राजद के प्रत्याशियों के खिलाफ मैदान में उतार दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन