पटना : शादीशुदा गर्भवती महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Updated at : 18 Apr 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : शादीशुदा गर्भवती महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

ले जाना था ससुराल, पर ले गया अपने कमरे पर पटना : पत्रकार नगर थाने के हनुमान नगर इलाके में एक शादीशुदा गर्भवती महिला से युवक चंदन कुमार ने दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला ने पत्रकार नगर थाने में शिकायत की और चंदन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चंदन कुमार जहानाबाद के […]

विज्ञापन
ले जाना था ससुराल, पर ले गया अपने कमरे पर
पटना : पत्रकार नगर थाने के हनुमान नगर इलाके में एक शादीशुदा गर्भवती महिला से युवक चंदन कुमार ने दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला ने पत्रकार नगर थाने में शिकायत की और चंदन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
चंदन कुमार जहानाबाद के घेाषी के बंधुगंज का रहने वाला है और हनुमान नगर में किराये का कमरा लेकर पढ़ाई करता है. पत्रकार नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की और बताया कि गुरुवार को जेल भेज दिया जायेगा.
महिला ने पत्रकार नगर थाने में दर्ज कराया मामला
जानकारी के अनुसार शादीशुदा और आठ माह की गर्भवती महिला का एलआइजी कांटी फैक्ट्री रोड इलाके में मायका है और उसका ससुराल दनियावां में है. वह मूल रूप से जहानाबाद की रहनेवाली है. उसकी जान-पहचान चंदन कुमार से हुई थी. पीड़िता के अनुसार बुधवार को वह दनियावां स्थित ससुराल जाना था. उसने चंदन कुमार को पहुंचाने का आग्रह किया.
चंदन कुमार किसी चीज के छूटने की जानकारी देकर हनुमान नगर स्थित कमरे में ले आया. जहां उसने दुष्कर्म किया. पीड़िता के बयान के आधार पर पत्रकार नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन