व्यापारियों-किसानों को पेंशन देगी मोदी सरकार : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल तक इंस्पेक्टर राज लागू कर व्यापारियों-दुकानदारों को परेशान किया और बिहार में अपराधियों की पीठ पर हाथ रख कर राजद ने 15 साल तक रंगदारी-अपहरण- हत्या की घटनाओं से व्यापारियों को तबाह किया. […]
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने आज कहा कि कांग्रेस ने देश में 55 साल तक इंस्पेक्टर राज लागू कर व्यापारियों-दुकानदारों को परेशान किया और बिहार में अपराधियों की पीठ पर हाथ रख कर राजद ने 15 साल तक रंगदारी-अपहरण- हत्या की घटनाओं से व्यापारियों को तबाह किया. दूसरी तरफ एनडीए सरकार ने अपराध पर अंकुश लगाया और कारोबार को सुगम बनाया. अबकी बार हमारी सरकार किसानों-व्यापारियों को पेंशन देंगी. व्यापारियों का 10 लाख तक का दुर्घटना बीमा कराया जायेगा और केसीसी की तरह व्यापारी क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की जायेगा.
सुशील मोदी ने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नीम कोटेड यूरिया से खाद की किल्लत दूर की, उपज का समर्थन मूल्य डेढ़ गुना बढ़ाया, गांवों तक बिजली पहुंचायी और बिहार के 40 लाख किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के रुपये भेजना शुरू किया. अबकी बार हमारी सरकार किसानों को 1 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त ऋण देगी और 2022 तक उनकी आय दोगुनी करने के उपाय करेगी. जिन्होंने किसानों-व्यापारियों के लिए कुछ नहीं किया वे किस मुंह से उनका वोट मांग रहे हैं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




