पटना : शिवानंद का दावा, पहले चरण की चारों सीटों पर जीतेंगे महागठबंधन के उम्मीदवार

Updated at : 12 Apr 2019 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : शिवानंद का दावा, पहले चरण की चारों सीटों पर जीतेंगे महागठबंधन के उम्मीदवार

पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया है कि पहले चरण की चारों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे. उन्होंने बताया कि दाेपहर बाद तीन बजे तक गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में करीब चालीस फीसदी मतदान हुआ. शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह चुनाव रोचक […]

विज्ञापन
पटना : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दावा किया है कि पहले चरण की चारों सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे. उन्होंने बताया कि दाेपहर बाद तीन बजे तक गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई में करीब चालीस फीसदी मतदान हुआ. शिवानंद तिवारी ने कहा कि यह चुनाव रोचक है, क्योंकि वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव जीतकर महागठबंधन की सरकार बनी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने.
उन्होंने पलटी मार अनैतिक गठबंधन बनाया और जिस पार्टी को जनता ने नकार दिया था उसे पिछले दरवाजे से सत्ता में दाखिला दिलवाया. इसके बाद से राज्य में यह लोकसभा का पहला चुनाव है. इसमें निर्णय होगा कि नीतीश कुमार के फैसले काे जनता स्वीकार करती है या नहीं. वर्ष 2019 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन