ePaper

लोकसभा चुनाव : पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, 11 को बिहार के इन 4 सीटों के लिए डाले जायेंगे वोट

Updated at : 09 Apr 2019 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : पहले चरण के लिए थमा चुनाव प्रचार, 11 को बिहार के इन 4 सीटों के लिए डाले जायेंगे वोट

नयी दिल्ली/पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा. आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार मंगलवार शाम थम गया. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा. आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण के मतदान वाली 91 सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू होगा. इनमें से कुछ सीटों पर शाम चार बजे तक, कुछ पर पांच बजे तक और कुछ सीटों पर छह बजे तक मतदान होगा.

निर्वाचन नियमों के अनुसार मतदान खत्म होने के समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाता है. इसके मुताबिक जिन सीटों पर शाम चार बजे तक मतदान है, उन सीटों पर मंगलवार शाम चार बजे से प्रचार थम गया. इसी प्रकार पांच और छह बजे तक मतदान वाली सीटों पर आज शाम पांच बजे और छह बजे से प्रचार पर पाबंदी लागू हो गयी. उत्तर प्रदेश की आठ और पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर सुबह सात बजे से शाह छह बजे तक और बिहार, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और ओडिशा में सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा.

चुनाव आचार संहिता के मुताबिक मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार अभियान थमने के दौरान सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा जनसभा या किसी अन्य माध्यम से प्रचार प्रतिबंधित रहेगा. चुनाव आयोग द्वारा पहले चरण के मतदान के लिए 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद प्रचार अभियान जोर शोर से शुरू हो गया था. आयोग ने 17वीं लोकसभा के गठन के लिये 543 सीटों पर सात चरण में होने वाले चुनाव का कार्यक्रम दस मार्च को घोषित किया था.

पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना की सभी लोकसभा सीटों के लिये मतदान होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों (सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा) और बिहार की चार सीटों (औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई), असम की पांच और महाराष्ट्र की सात, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की दो सीटों के लिये मतदान होगा.

ये भी पढ़ें… लोकसभा चुनाव : नीतीश बोले- मोदी सरकार ने देश की इज्जत व प्रतिष्ठता बढ़ायी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन