पटना :स्पाइसजेट पर कानूनी कार्रवाई करेंगे यात्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : स्पाइसजेट के विरुद्ध डायवर्टेड फ्लाइट के यात्री वैधानिक कार्रवाई करेंगे. शनिवार को कोलकाता से पटना आने के क्रम में बनारस हवाई अड्डे पर रात भर बिना एसी के विमान के अंदर बैठे रहने वाले यात्री अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सहयात्रियों के साथ इस पूरे प्रकरण के दौरान उन्होंने डीजीसीए के नाम एक […]
विज्ञापन
पटना : स्पाइसजेट के विरुद्ध डायवर्टेड फ्लाइट के यात्री वैधानिक कार्रवाई करेंगे. शनिवार को कोलकाता से पटना आने के क्रम में बनारस हवाई अड्डे पर रात भर बिना एसी के विमान के अंदर बैठे रहने वाले यात्री अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि सहयात्रियों के साथ इस पूरे प्रकरण के दौरान उन्होंने डीजीसीए के नाम एक समवेत आवेदन लिखा था, जिसमें यात्रियों ने अपनी कठिनाइयों का जिक्र करते हुए मुआवजे की मांग रखी थी. रविवार को पटना पहुंचने के बाद उन्होंने आवेदन को डीजीसीए के पास भेजने से पहले अपने वकील से परामर्श लिया तो मामला को पहले उपभोक्ता कोर्ट में उठाने की सलाह दी गयी.
अपने अन्य सहयात्रियों से इसके बारे में विमर्श कर जल्द ही वे मामला उपभोक्ता न्यायालय में दायर करेंगे. बनारस डायवर्ट होने वाली फ्लाइट SG377 के दो अन्य यात्रियों राजन कुमार और नवीन उपाध्याय ने भी कहा कि वे इस भयावह अनुभव को झेलने वाले अपने अन्य सहयात्रियों के साथ एक वाट्सएप ग्रुप बना रहे हैं, जिसके माध्यम से विचार विमर्श करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










