टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने छोड़ी भाजपा
Updated at : 06 Apr 2019 4:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने शुक्रवार को पति विजय कुमार के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया. वह 2014 में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मंत्री पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं. 2014 में उनके पति विजय कुमार सिंह मधेपुरा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे. खगड़िया से सांसद रह […]
विज्ञापन
पटना : पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा ने शुक्रवार को पति विजय कुमार के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया. वह 2014 में लोकसभा चुनाव के ठीक पहले मंत्री पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुई थीं.
2014 में उनके पति विजय कुमार सिंह मधेपुरा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़े थे. खगड़िया से सांसद रह चुकी रेणु लोकसभा का टिकट न मिलने से नाराज बतायी जा रही हैं.
रेणु कुशवाहा ने शुक्रवार काे यहां प्रेस काॅन्फ्रेंस कर भाजपा पर सबका साथ लेकर खास का विकास करने, टिकट वितरण में अल्पसंख्यक- कुशवाहा समाज की अनदेखी का आरोप लगाया. उन्होंने नरेंद्र सिंह कुशवाहा और पूर्व विधायक पूनम देवी आदि के साथ भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की.
सात दिनों में मोर्चा या पार्टी बनाने पर होगा िनर्णय
एक सप्ताह में अगला कदम उठाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि वह सभी दलों के असंतुष्ट और उपेक्षित नेताआें के साथ बातचीत कर निर्णय लेंगी. नया मोर्चा बनायेंगी या नयी पार्टी का गठन करेंगी, यह सात दिनों में तय हो जायेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात नहीं हो पाती है.
पैसे लेकर ऊपर-ही-ऊपर टिकट बांटा गया है. पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र समाप्त हो गया है. पूर्व विधायक पूनम देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा को भारत जलाओ पार्टी कहा था, आज उसी के साथ हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




