प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आज से चुनावी दौरा शुरू

Updated at : 01 Apr 2019 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का आज से चुनावी दौरा शुरू

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में सोमवार से चार दिनों का दौरा शुरू करेंगे. वे चुनावी दौरे में दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया व किशनगंज जायेंगे. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा सोमवार को सड़क […]

विज्ञापन

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा लोकसभा के कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में सोमवार से चार दिनों का दौरा शुरू करेंगे. वे चुनावी दौरे में दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया व किशनगंज जायेंगे.

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष एचके वर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा सोमवार को सड़क मार्ग से मनीगाछी (दरभंगा) के लिए प्रस्थान करेंगे. दो अप्रैल को वे मनीगाछी से सुपौल जायेंगे. वहां सुपौल में उम्मीदवार रंजीत रंजन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे. तीन अप्रैल को पूर्णिया पहुंचेंगे.
वहां कांग्रेस प्रत्याशी उदय सिंह के कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम में किशनगंज पहुंच कर दूसरे दिन कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ मो जावेद के कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद कटिहार में कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर के कार्यक्रम में भाग लेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन