पटना : महागठबंधन में न तो कोई नीति है और न ही नेतृत्व

Updated at : 28 Mar 2019 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : महागठबंधन में न तो कोई नीति है और न ही नेतृत्व

पटना सिटी : पटना साहिब संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आशा बनाम अवसरवाद का है. चुनाव भारत के भविष्य का निर्धारण करने वाला है. महागठबंधन में न तो कोई नीति है और न ही नेतृत्व. फिर यह बंधन कैसा है. केंद्रीय मंत्री बुधवार को […]

विज्ञापन
पटना सिटी : पटना साहिब संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोकसभा का चुनाव आशा बनाम अवसरवाद का है. चुनाव भारत के भविष्य का निर्धारण करने वाला है.
महागठबंधन में न तो कोई नीति है और न ही नेतृत्व. फिर यह बंधन कैसा है. केंद्रीय मंत्री बुधवार को पटना साहिब विधानसभा के गायघाट अरफाबाद कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन मेंआयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. केंद्रीय मंत्री के समक्ष हरेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे सरकार के विकास कार्य को आधार बना वोट मांगने के लिए आम जनता के पास जायेंगे. अब पटना साहिब के जनता की आवाज खामोश नहीं होगी, बल्कि वे उसकी आवाज बनेंगे. मंत्री ने एंटी सेटेलाइट मिसाइल क्षमता हासिल करने को भी ऐतिहासिक कदम बताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन