पटना: गोली मार युवक की हत्या, सिर कुचला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फायरिंग से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने बरामद किये बम और खोखे पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के साबरचक हाता बगीचा मुहल्ले में बदमाशों ने बुधवार की शाम साढ़े पांच के करीब 32 वर्षीय युवक की पिटाई करने के बाद गोली मार हत्या कर दी गयी. इसके बाद ईंट- पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया […]
विज्ञापन
फायरिंग से मची अफरा-तफरी, पुलिस ने बरामद किये बम और खोखे
पटना सिटी : मालसलामी थाना क्षेत्र के साबरचक हाता बगीचा मुहल्ले में बदमाशों ने बुधवार की शाम साढ़े पांच के करीब 32 वर्षीय युवक की पिटाई करने के बाद गोली मार हत्या कर दी गयी. इसके बाद ईंट- पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया गया. वहीं, बदमाशों ने फायरिंग भी की. फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गयी.
स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. घटनास्थल से पुलिस ने खून से सने पत्थर के अलावा खोखा व बम बरामद किया गया. घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक कुंदन भारती दाहुचक नगला का रहने वाला व अपराधिक चरित्र का था.
एएसपी ने बताया कि मारे गये युवक के खिलाफ कुछ दिन पूर्व ही मालसलामी थाने में जुआ मामला दर्ज किया था. हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह आपसी रंजिश का मामला प्रतीत हो रहा है.
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा कि कुंदन जमीन पर पड़ा हुआ था. चेहरा मिट्टी की तरफ धंसा था. अपराधियों ने सिर में गोली मार हत्या की थी. इसके बाद ईंट- पत्थर से पहचान छिपाने के लिए शव को कुचल कर फरार हो गये थे. पुलिस ने बताया पुरानी अदावत हत्या की वजह बनी है.
परिवार वालों से बयान लिया जा रहा है. कुंदन किसके साथ घर से निकला था, इसकी जांच की जा रही है. हालांकि, चर्चा है कि जमीन के विवाद में यह घटना घटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










