खुली रेल-सुरक्षा की पोल : सुशील मोदी

Published at :04 Jul 2014 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
खुली रेल-सुरक्षा की पोल : सुशील मोदी

पटना : भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुशील मोदी ने रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुई भीषण रेल डकैती की घटना को लेकर गुरुवार को बिहार-झारखंड की सरकारों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि इस घटना से बिहार-झारखंड में रेल-सुरक्षा की पोल खुल गयी है. घटना के बाद बिहार से हो कर गुजरने […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुशील मोदी ने रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस में हुई भीषण रेल डकैती की घटना को लेकर गुरुवार को बिहार-झारखंड की सरकारों पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि इस घटना से बिहार-झारखंड में रेल-सुरक्षा की पोल खुल गयी है. घटना के बाद बिहार से हो कर गुजरने वाली ट्रेनों से सफर करने से यात्री डरने लगे हैं.

रेल यात्रियों को पुराने दिनों की यादें ताजा हो गयी हैं. अपराधियों ने महिला यात्रियों को भी नहीं बक्शा. उन्होंने बिहार और झारखंड की सरकार से रेल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को ले कर दोनों राज्यों की सरकार लापरवाह बनी है. उन्होंने दोनों राज्यों की सरकार से लूटपाट में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने और लूटे यात्रियों को क्षतिपूर्ति के तौर पर मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन