पटना : संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में रिकॉर्ड जुर्माना वसूला

पटना : राजेंद्र नगर से दिल्ली के लिए रविवार को रवाना हुई संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर व जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ काफी थी. इस भीड़ में सैकड़ों की संख्या में यात्री जनरल टिकट लेकर और बिना टिकट भी स्लीपर कोच में सवार हो गये थे. इस तरह की जानकारी मिलने पर दानापुर रेलमंडल […]
पटना : राजेंद्र नगर से दिल्ली के लिए रविवार को रवाना हुई संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के स्लीपर व जनरल कोच में यात्रियों की भीड़ काफी थी. इस भीड़ में सैकड़ों की संख्या में यात्री जनरल टिकट लेकर और बिना टिकट भी स्लीपर कोच में सवार हो गये थे.
इस तरह की जानकारी मिलने पर दानापुर रेलमंडल के सीनियर डीसीएम पंकज कुमार के निर्देश पर पटना से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान 730 यात्री बेटिकट पकड़े गये. इन यात्रियों से 3.27 लाख रुपये की वसूली गयी गयी. सीनियर डीसीएम ने बताया कि सिर्फ संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में 730 बेटिकट यात्रियों से 3.27 लाख रुपये वसूले गये, जो कि एक रिकॉर्ड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




