लालू के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने को लेकर सुशील मोदी ने की चुनाव आयोग से शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2019 10:07 PM
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद के सोशल मीडिया के मार्फत ‘राजनीतिक रूप से सक्रिय’ रहने का संज्ञान लेने की मांग की. उन्होंने यह भी पूछा कि क्या दोषी करार दिये गये व्यक्ति को अपनी दोषसिद्धि को निष्प्रभावी बनाने के […]
पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद के सोशल मीडिया के मार्फत ‘राजनीतिक रूप से सक्रिय’ रहने का संज्ञान लेने की मांग की.
उन्होंने यह भी पूछा कि क्या दोषी करार दिये गये व्यक्ति को अपनी दोषसिद्धि को निष्प्रभावी बनाने के लिए स्मार्टफोन, लैपटॉप और वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसी आधुनिक सुविधाओं की छूट दी जानी चाहिए. मोदी ने कहा कि राजद प्रमुख चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य करार दिये जाने के बावजूद सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, लालू प्रसाद को चारा घोटाले के चार मामलों में दोषसिद्धि के बाद चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य ठहराया दिया गया है. उसके बाद भी यदि वह सोशल मीडिया के मार्फत राजनीतिक रूप से सक्रिय हैं तो क्या चुनाव आयोग को अपने आप ही उसका संज्ञान नहीं लेना चाहिए.
हालांकि, जब बिहार के अवर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह से जब मीडिया की इस खबर के बारे में पूछा गया कि क्या चुनाव आयोग ने प्रसाद द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल की जांच का आदेश दिया है तो उन्होंने कहा, आयोग ने ऐसी किसी जांच का आदेश नहीं दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










