प्रभात खबर के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम पटना कॉलेज में : ऐसे सांसद चुनें, जो संसद में अपने क्षेत्र और जनता की आवाज बनें

पटना कॉलेज में आयोजित प्रभात खबर के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीएम कुमार रवि ने युवाओं से की अपील पटना : प्रभात खबर अपने सामाजिक सरोकार के लिए जाना जाता है. हम खबरों के अलावा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझते हैं. इस क्रम में प्रभात खबर ने गुरुवार को पटना कॉलेज से ‘वोट करें, […]
पटना कॉलेज में आयोजित प्रभात खबर के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डीएम कुमार रवि ने युवाओं से की अपील
पटना : प्रभात खबर अपने सामाजिक सरोकार के लिए जाना जाता है. हम खबरों के अलावा अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझते हैं. इस क्रम में प्रभात खबर ने गुरुवार को पटना कॉलेज से ‘वोट करें, देश गढ़ें’ की थीम पर मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की है.
कॉलेज के प्रशासनिक भवन स्थित सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में पटना के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि ने युवा वोटरों को मताधिकार का महत्व समझाते हुए उनको वोट देने को प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि प्रशासन स्वतंत्र और निर्भीक वातावरण में लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है. हमलोगों को ऐसे जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना है, जो संसद में जाकर अपने क्षेत्र और जनता के लिए आवाज उठाये.
उन्होंने कहा कि चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण अंग मतदाता हैं. उनके नाम जोड़ने और वोट देने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं. इसका दूसरा महत्वपूर्ण अंग इवीएम और वीवीपैट हैं. इवीएम और वीवीपैट की मशीनों का निर्माण देश की सरकारी कंपनियां ही करती हैं. इनमें बाहर से कोई अन्य डिवाइस को नहीं जोड़ा जा सकता. निर्माण से लेकर बूथ तक पहुंचने की प्रक्रिया इतनी साफ और सुरक्षित है कि इन मशीनों से किसी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकती. कार्यक्रम में उन्होंने वोटर हेल्पलाइन एप, मतदाता सूची, ब्रेल लिपि का उपयोग से लेकर कोई भी मतदाता छूटे नहीं, एक-एक आवश्यक जानकारियों को विवि के छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया गया. कार्यक्रम में पटना कॉलेज के प्राचार्य प्रो रमाशंकर आर्या ने छात्रों से बढ़-चढ़ कर वोट करने की अपील की. जिले की चुनाव आइकॉन कबड्डी खिलाड़ी शमा परवीन, लोक गायक सीताराम सिंह और लोक गायिका नीतू नवगीत ने भी युवाओं से वोट करने की अपील की. पटना जिले के निर्वाचन कोषांग की स्वीप कोषांग की नोडल अफसर भारती प्रियंवदा ने इवीएम व वीवीपैट के उपयोग के साथ अपनी तैयारियों की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




