महागठबंधन की बैठक में नहीं बुलाये जाने पर CPI नाराज, कहा- उचित सीट नहीं मिलने पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

Updated at : 13 Mar 2019 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन की बैठक में नहीं बुलाये जाने पर CPI नाराज, कहा- उचित सीट नहीं मिलने पर अकेले लड़ेंगे चुनाव

पटना : दिल्ली में बुलाई गई महागठबंधन की बैठक में वामदल को शामिल नहीं किये जाने पर भाकपा (सीपीआइ) के राज्‍य सचिव सत्‍यनारायण सिंह ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा है कि उचित सीट नहीं मिलने की स्थिति में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार हैं. जानकारी के मुताबिक, सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में […]

विज्ञापन

पटना : दिल्ली में बुलाई गई महागठबंधन की बैठक में वामदल को शामिल नहीं किये जाने पर भाकपा (सीपीआइ) के राज्‍य सचिव सत्‍यनारायण सिंह ने नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा है कि उचित सीट नहीं मिलने की स्थिति में अकेले चुनाव लड़ने को तैयार हैं.

जानकारी के मुताबिक, सीटों के बंटवारे को लेकर दिल्ली में महागठबंधन की बैठक बुलाई गई है. इसमें कांग्रेस, राजद, हम, रालोसपा आदि पार्टियों के नेता व प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. महागठबंधन की बैठक में वामदल को आमंत्रित नहीं किये जाने पर भाकपा (सीपीआइ) ने नाराजगी जतायी है. भाकपा (सीपीआइ) के राज्‍य सचिव सत्‍यनारायण सिंह ने कहा है कि उचित सीट नहीं मिलने पर वामदल बिहार में अकेले चुनाव लड़ेगी. साथ ही उन्होंने कहा कि राजधानी पटना में 17 तारीख को स्थायी समिति की बैठक आयोजित की गई है. उचित सीट नहीं मिलने पर इस बैठक पर सीपीआइ बड़ा फैसला ले सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन