पटना : रेलवे भर्ती बोर्ड के आवेदन शुल्क जमा करने के लिए आज से डाकघरों में विशेष काउंटर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : रेलवे भर्ती बोर्ड के आवेदन शुल्क जमा करने को लेकर बुधवार से पटना जिले के डाकघरों में विशेष काउंटर बनाये गये हैं. इसे लेकर डाकघरों में अतिरिक्त कंप्यूटर लगाये गये हैं. आवेदन शुल्क जमा स्वीकार करने को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है. पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर राजदेव प्रसाद ने बताया […]
विज्ञापन
पटना : रेलवे भर्ती बोर्ड के आवेदन शुल्क जमा करने को लेकर बुधवार से पटना जिले के डाकघरों में विशेष काउंटर बनाये गये हैं. इसे लेकर डाकघरों में अतिरिक्त कंप्यूटर लगाये गये हैं. आवेदन शुल्क जमा स्वीकार करने को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है. पटना जीपीओ के चीफ पोस्टमास्टर राजदेव प्रसाद ने बताया कि आवेदन शुल्क स्वीकार करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.
इसके लिए विशेष काउंटर बनाये गये है. फिर भी आवेदकों की संख्या बढ़ी तो अतिरिक्त काउंटर खोले जायेंगे. उन्होंने बताया कि पटना जिले में 98 डाकघर हैं. ज्ञात हो कि रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए 1.30 लाख से अधि भर्तियां निकाली गयी है. डाकघर में इ- पेमेंट से फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल है. प्रसाद ने बताया कि आवेदकों को आवेदन शुल्क के साथ 15 रुपये अतिरिक्त देना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










