पटना : बसपा ने किया 40 सीटों पर उम्मीदवार तय, 11 मई को आयेंगी मायावती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Mar 2019 9:20 AM

विज्ञापन

लखनऊ में संपन्न हुई बसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय हो गयी है. एक सप्ताह के भीतर चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की सूची जारी करने का निर्देश भी दिया गया है. बिहार प्रदेश प्रभारी लालजी […]

विज्ञापन
लखनऊ में संपन्न हुई बसपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
पटना : बिहार में लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को लखनऊ में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तय हो गयी है. एक सप्ताह के भीतर चरणबद्ध तरीके से उम्मीदवारों की सूची जारी करने का निर्देश भी दिया गया है.
बिहार प्रदेश प्रभारी लालजी मेधांकर ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती के नेतृत्व में हुई, जिसमें तैयारी ग्राउंड लेबल पर करने का निर्देश सभी प्रभारियों को दिया गया है. वहीं, बिहार में बसपा के राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती 11 मई को बिहार चुनाव के दौरान प्रचार को आयेंगी. पिछले लोकसभा चुनाव से हार-जीत के अंतर को देखने का निर्देश दिया गया है. उम्मीदवारों में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन