राजद में न आंतरिक लोकतंत्र है और न ही विकास की चिंता : सुशील मोदी

Updated at : 10 Mar 2019 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
राजद में न आंतरिक लोकतंत्र है और न ही विकास की चिंता : सुशील मोदी

पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा है कि इस पार्टी में न आंतरिक लोकतंत्र है और न ही विकास की चिंता है. गरीबों को धोखा कर सत्ता पाने की नीयत रखने वाले राजद ने अपने अध्यक्ष के चारा घोटाला में सजायाफ्ता होने के बावजूद उनकी जगह नया नेता […]

विज्ञापन
पटना : उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा है कि इस पार्टी में न आंतरिक लोकतंत्र है और न ही विकास की चिंता है.
गरीबों को धोखा कर सत्ता पाने की नीयत रखने वाले राजद ने अपने अध्यक्ष के चारा घोटाला में सजायाफ्ता होने के बावजूद उनकी जगह नया नेता नहीं चुना, जबकि पार्टी बात-बात पर दूसरों से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा मांगती है. पार्टी प्रमुख के सामने जब जेल से टिकट बांटने में संवैधानिक अड़चन आयी, तो संविधान बचाओ यात्रा का नाटक करने वालों ने एक बार फिर सीनियर नेताओं को किनारे रख कर टिकट बांटने का अधिकार परिवार में ही रख लिया.
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने पार्टी से इस्तीफा देकर उन लोगों के मुंह पर करारा तमाचा लगाया है, जो आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ कुछ न बोल कर सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हुए सेना का मनोबल गिराने में लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन