ePaper

पटना हाईकोर्ट में हिंदी में याचिका दाखिल होगी कि नहीं, 11 अप्रैल को फैसला सुनायेगा हाईकोर्ट

Updated at : 07 Mar 2019 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
पटना हाईकोर्ट में हिंदी में याचिका दाखिल होगी कि नहीं, 11 अप्रैल को फैसला सुनायेगा हाईकोर्ट

पटना : पटना हाईकोर्ट में हिंदी में याचिका दाखिल करने को लेकर गुरुवार को चीफ जस्टिस एपी शाही की खंडपीठ में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने फैसले को सुरक्षित रख लिया. साथ ही फैसले के लिए 11 अप्रैल की तारीख तय कर दी. जानकारी के मुताबिक, इंद्रदेव कुमार ने पटना हाईकोर्ट […]

विज्ञापन

पटना : पटना हाईकोर्ट में हिंदी में याचिका दाखिल करने को लेकर गुरुवार को चीफ जस्टिस एपी शाही की खंडपीठ में सुनवाई हुई. मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने फैसले को सुरक्षित रख लिया. साथ ही फैसले के लिए 11 अप्रैल की तारीख तय कर दी.

जानकारी के मुताबिक, इंद्रदेव कुमार ने पटना हाईकोर्ट में हिंदी में याचिका दाखिल करने को लेकर याचिका दाखिल की थी. उन्होंने अदालत को बताया है कि हिंदी आम आदमी की भाषा है. साथ ही उन्होंने अदालत को बताया कि इस दिशा में सरकार ने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. मालूम हो कि अभी तक हाईकोर्ट में अंगरेजी में ही याचिकाएं दाखिल होती हैं. याचिकाकर्ता ने अदालत से हिंदी में याचिका दाखिल करने के लिए अनुमति मांगी है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एपी शाही की पूर्ण पीठ ने इंद्रदेव की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया. साथ ही फैसला सुनाने के लिए 11 अप्रैल की तारीख सुनिश्चित कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन