पटना : 31 मार्च से चेन्नई के लिए नयी सेवा शुरू करेगी स्पाइसजेट
Updated at : 07 Mar 2019 8:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : 31 मार्च से पटना से चेन्नई के लिए स्पाइसजेट नयी सेवा शुरू करेगी. शाम 6.15 में चेन्नई से खुल कर रात 8.50 में स्पाइसजेट की फ्लाइट SG735 पटना पहुंचेगी और रात 9.20 में फ्लाइट संख्या SG736 बनकर यह चेन्नई के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात 11.45 में पहुंचेगी. यह चेन्नई के लिए स्पाइसजेट […]
विज्ञापन
पटना : 31 मार्च से पटना से चेन्नई के लिए स्पाइसजेट नयी सेवा शुरू करेगी. शाम 6.15 में चेन्नई से खुल कर रात 8.50 में स्पाइसजेट की फ्लाइट SG735 पटना पहुंचेगी और रात 9.20 में फ्लाइट संख्या SG736 बनकर यह चेन्नई के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात 11.45 में पहुंचेगी. यह चेन्नई के लिए स्पाइसजेट की पटना से दूसरी सेवा होगी. सीधी सेवा होने से यात्री केवल दो घंटे 25 मिनट में चेन्नई पहुंच जायेंगे व उनको कम किराया खर्च करना होगा.
वहीं, बर्ड हिट से मंगलवार को ग्रांउडेड हुई गो एयर की फ्लाइट G8218 बुधवार को मरम्मत के बाद वापस दिल्ली उड़ी. विदित हो कि गो एयर की फ्लाइट G8217 मंगलवार की शाम 7.35 में पटना एयरपोर्ट पर लैंड करते हुए एक पक्षी से टकरा गयी थी, जिससे उसका पिछला चक्का क्षतिग्रस्त हो गया था. रात भर विमान की मरम्मत चलती रही. इस दौरान हंगामा कर रहे यात्रियों को चाणक्या होटल में ठहराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




