नालंदा के ग्रामीण कार्य विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पटना आवास पर आयकर विभाग का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Updated:
विज्ञापन
नालंदा के ग्रामीण कार्य विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पटना आवास पर आयकर विभाग का छापा, खंगाले जा रहे दस्तावेज

पटना : आयकर विभाग की एक टीम ने नालंदा में पदस्थापित एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पटना के आवास पर बुधवार की सुबह छापेमारी की. इंजीनियर के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ इंजीनियर से भी आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है. अभी किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया है. जानकारी के […]

विज्ञापन

पटना : आयकर विभाग की एक टीम ने नालंदा में पदस्थापित एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पटना के आवास पर बुधवार की सुबह छापेमारी की. इंजीनियर के परिवार के सदस्यों के साथ-साथ इंजीनियर से भी आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है. अभी किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बताने से इनकार किया है.

जानकारी के मुताबिक, नालंदा में पदस्थापित एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास रामायण अपार्टमेंट में बुधवार की सुबह आयकर विभाग की एक टीम ने छापेमारी की. रामायण अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित यह फ्लैट नालंदा में ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता मुरलीधर प्रसाद का है. बुधवार की सुबह आयकर विभाग के अधिकारी तीन गाड़ियों से पहुंचे. इस संबंध में पूछे जाने पर किसी भी अधिकारी ने कुछ भी बोलने से फिलहाल इनकार किया है. बताया जाता है कि आयकार के अधिकारी नालंदा में ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थापित कार्यपालक अभियंता मुरलीधर प्रसाद के साथ-साथ परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ कर रहे हैं. साथ ही दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, करोड़ों रुपये की संपत्ति होने की बात कही जा रही है. बताया जाता है कि छापेमारी के बाद ही संपत्ति का खुलासा हो सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन