पटना : दस लाख से अधिक रुपये छीन चुका है लुटेरा

Updated at : 05 Mar 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : दस लाख से अधिक रुपये छीन चुका है लुटेरा

पटना : शहर में एक बार फिर से कटिहार का कोढ़ा ग्रुप सक्रिय हो चुका है. हाल के दिनों में कई घटनाओं को अंजाम देेकर पुलिस के लिए चुनौती बने इस ग्रुप के एक सदस्य अार्यन कुमार को पुलिस ने पुनाईचक मोड़ के पास पकड़ लिया. आर्यन कटिहार के कोढ़ा जुराबगंज के नया टोला का […]

विज्ञापन
पटना : शहर में एक बार फिर से कटिहार का कोढ़ा ग्रुप सक्रिय हो चुका है. हाल के दिनों में कई घटनाओं को अंजाम देेकर पुलिस के लिए चुनौती बने इस ग्रुप के एक सदस्य अार्यन कुमार को पुलिस ने पुनाईचक मोड़ के पास पकड़ लिया.
आर्यन कटिहार के कोढ़ा जुराबगंज के नया टोला का रहने वाला है. पूछताछ में इसने पुलिस को कई अहम जानकारियां दी हैं. इसने पटना शहर में हुए कई छिनतई की घटनाओं में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है. उससे पुलिस को जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार वह दस लाख से अधिक रुपये पटना में छिन चुका है.
इसके साथ ही उसने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों की जानकारी पुलिस को दी है. यह मीठापुर में किराये का कमरा लेकर पटना में रह रहा था. एसएसपी गरिमा मलिक ने आर्यन की गिरफ्तारी की पुष्टि की. पुलिस कटिहार के कोढ़ा में भी छापेमारी करेगी.
खुसरूपुर निवासी के डेढ़ लाख छीन भाग रहा था लूटेरा: खुसरूपुर निवासी कुंदन कुमार एसबीआइ के मौर्या लोक शाखा से तीन लाख निकाल डेढ़ लाख रुपये अपने पॉकेट में और डेढ़ लाख डिक्की में रखा था. कुंदन जैसे ही हड़ताली मोड़ के पास आया, वैसे ही उसका बैंक से ही पीछा कर रहे कोढ़ा ग्रुप के दो सदस्यों ने अपनी बाइक से उसकी बाइक में टक्कर मार दी.
कुंदन गिर गया. अपराधी उसके डिक्की से डेढ़ लाख रुपया निकाल फरार होने लगे. कुंदन ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने तुरंत ही वायरलेस से फ्लैश कर दिया और पुनाईचक मोड़ पर उन लोगों की गाड़ी को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन पीछे बैठा युवक पैसे लेकर पैदल ही फरार हो गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन