दानापुर : गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकली

दानापुर : शाहपुर के राघोपुर स्थित नवनिर्मित गौरेया बाबा के मंदिर में देवी-देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. आकर्षक परिधानों में सजी-संवरी करीब 301 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं द्वारा कलशयात्रा निकाल कर महाशिवरात्रि की शुरुआत की गयी. राजद नेता पप्पू कुमार ने बताया कि […]
दानापुर : शाहपुर के राघोपुर स्थित नवनिर्मित गौरेया बाबा के मंदिर में देवी-देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को गाजे-बाजे के साथ नगर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. आकर्षक परिधानों में सजी-संवरी करीब 301 महिलाओं व कुंवारी कन्याओं द्वारा कलशयात्रा निकाल कर महाशिवरात्रि की शुरुआत की गयी. राजद नेता पप्पू कुमार ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में गौरेया बाबा समेत देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राणप्रतिष्ठा की जायेगी. अखंड हरिकीर्तन व हवन- पूजन किया जायेगा. शोभायात्रा में पूर्व पार्षद राकेश कुमार, अजय कुमार व निरंजन कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




