पटना : सेना को अपनी ओछी राजनीति में नहीं घसीटें विपक्षी दल : नित्यानंद

Updated at : 05 Mar 2019 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सेना को अपनी ओछी राजनीति में नहीं घसीटें विपक्षी दल : नित्यानंद

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि ये कैसी राजनीति है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में कुछ लोग इतने अंधे हो चुके हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे हैं. विपक्षी दल कम से कम सेना को अपनी ओछी राजनीति में नहीं घसीटें. दिग्विजय, सिद्धू और सिब्बल जैसों की […]

विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा है कि ये कैसी राजनीति है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में कुछ लोग इतने अंधे हो चुके हैं कि पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे हैं. विपक्षी दल कम से कम सेना को अपनी ओछी राजनीति में नहीं घसीटें. दिग्विजय, सिद्धू और सिब्बल जैसों की बात क्या करनी, जब इनके अध्यक्ष राहुल गांधी ही झूठों के सरताज हैं, तो इन बेचारों की क्या गलती है.
उन्होंने कहा कि क्या इन्हें देश की वायुसेना पर भरोसा नहीं है. आज तो वायुसेना प्रमुख ने ही कह दिया कि लाशें गिनने का काम उनका नहीं, देश की सरकार का है. उन्होंने कहा कि 26 फरवरी को हुए एयर स्ट्राइक से पूरे भारतीय उपमहाद्वीप की राजनीतिक परिस्थिति बदल गयी है. हम सात दशकों से आतंकवाद से पीड़ित थे, लेकिन यह पहली बार हुआ है कि केवल हाय-तौबा मचाने की जगह मजबूत इच्छाशक्ति वाली सरकार ने पलटवार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन