PM मोदी की रैली से नदारद रहे शत्रुघ्न बोले, NDA का बिहार में सभी 40 सीटें जीतने का दावा ‘ख्याली पुलाव''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2019 9:50 PM
पटना : भाजपा से असंतुष्ट चल रहे लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि बिहार में 40 सीटें जीतने का राजग नेताओं का दावा और कुछ नहीं बल्कि ‘ख्याली पुलाव’ है. नरेंद्र मोदी की रविवार को पटना में हुई रैली से नदारद रहने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘ना तो मुझे बुलाया गया […]
पटना : भाजपा से असंतुष्ट चल रहे लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को कहा कि बिहार में 40 सीटें जीतने का राजग नेताओं का दावा और कुछ नहीं बल्कि ‘ख्याली पुलाव’ है. नरेंद्र मोदी की रविवार को पटना में हुई रैली से नदारद रहने के संबंध में उन्होंने कहा, ‘‘ना तो मुझे बुलाया गया और ना ही मेरी इसमें शामिल होने में कोई रुचि थी.’ रैली पटना के गांधी मैदान में हुई थी जो शत्रुघ्न सिन्हा के संसदीय क्षेत्र पटना साहिब में पड़ता है.
स्थानीय भाजपा सांसद होने के नाते उनकी गैरमौजूदगी पर लोगों की नजरें रहीं. जब शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि क्या भाजपा में उनके लिए सबकुछ समाप्त हो गया है, तो उन्होंने कहा, ‘‘यह तो समय बतायेगा कि भाजपा के साथ मेरा समय समाप्त हो गया है या मेरे साथ पार्टी का समय समाप्त हो गया है.’ बॉलीवुड अभिनेता एवं भाजपा सांसद सिन्हा ने राज्य की सभी 40 लोकसभा सीटें राजग द्वारा जीतने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व अन्य नेताओं के दावे को ‘ख्याली पुलाव’ करार दिया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा रखने के लिए ऐसा बोला जा रहा है.
उन्होंने मुंबई से फोन पर पीटीआई से बातचीत में कहा, ‘‘उन्हें कम से कम मेरी पटना साहिब सीट को तो अपने दावे से छोड़ देना चाहिए था.’ सिन्हा ने हाल ही में अपना दावा दोहराया था कि वह पटना साहिब लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा था, ‘‘भले ही हालात बदल जाएं, स्थान यही रहेगा.’
ये भी पढ़ें… PM मोदी की रैली में नहीं पहुंचने पर सवालों से घिरे गिरिराज, दिया था ये विवादित बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










