पटना : संकल्प रैली को देखते हुए पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन वनवे, सोमवार से परिचालन होगा सामान्य
Updated at : 03 Mar 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

जिन वाहनों को हाजीपुर जाना है, वे जेपी सेतु से जा सकेंगे, सोमवार से पीपा पुल पर परिचालन होगा सामान्य पटना सिटी : संकल्प रैली को लेकर शनिवार सुबह से ही गांधी सेतु से पटना से हाजीपुर जाने वाले मालवाहक वाहनों को रोक दिया गया है. वहीं रात्रि नौ बजे के बाद से पटना से […]
विज्ञापन
जिन वाहनों को हाजीपुर जाना है, वे जेपी सेतु से जा सकेंगे, सोमवार से पीपा पुल पर परिचालन होगा सामान्य
पटना सिटी : संकल्प रैली को लेकर शनिवार सुबह से ही गांधी सेतु से पटना से हाजीपुर जाने वाले मालवाहक वाहनों को रोक दिया गया है. वहीं रात्रि नौ बजे के बाद से पटना से हाजीपुर जाने वाले यात्री वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गयी है. यह व्यवस्था रविवार की दोपहर दो बजे तक रहेगी. लेकिन हाजीपुर से पटना आने वाले वाहनों को रोक जारी रहेगी.
जिन वाहनों को हाजीपुर जाना है, वे जेपी सेतु से जा सकेंगे. गायघाट स्थित पीपा पुल पर भी रात से परिचालन वनवे कर दिया गया है. पीपा पुल पर रात से पटना से हाजीपुर की तरफ वाहन नहीं जायेगे, बल्कि हाजीपुर से पटना की ओर आने वाले छोटे वाहनों का परिचालन होगा. इस दरम्यान पीपा पुल पर भी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. सोमवार से पीपा पुल पर वाहनों का परिचालान सामान्य होगा.
सेतु पर दोपहर तक रहा वाहनों का दबाव : उत्तर बिहार की लाइफ लाइन गांधी सेतु पर शनिवार की दोपहर को भी वाहनों का दबाव दिखा. मालवाहक व यात्री के वाहनों के परिचालन को रोके जाने की योजना के कारण रोक से पहले सेतु को पार करने की होड़ में जाम की स्थिति सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक बनी रही. हालांकि बाद में मालवाहक वाहनों के परिचालन रोके जाने के उपरांत वाहनों का परिचालन सेतु पर सरपट होता रहा.
कोइलवर पुल से बिहटा तक जाम
बिहटा : पिछले कई महीनों से बिहटा में सड़क जाम की समस्या से निजात के लिए प्रशासन द्वारा किये गये सभी इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं. पिछले तीन दिनों से वीर कुंवर सिंह बबुरा फोरलेन पुल पर परिचालन बंद होने से कोइलवर पुल से लेकर बिहटा चौराहा तक महाजाम की स्थिति बनी हुई है.
वह भी तब जबकि एनडीए की प्रस्तावित संकल्प रैली को लेकर कोइलवर पुल को वन वे कर दिया गया है, इतना ही नहीं अरवल की ओर से आ रहे ट्रक पिछले दो दिनों से आइआइटी के पहले एक लेन में कतारबद्ध होकर खड़ा है. शनिवार को सड़क जाम की इस समस्या से सारा दिन बिहटा पुलिस हलकान रही. रात में उसकी मुश्किल को संकल्प रैली व शादी के लिए बड़े पैमाने पर निकली चार पहिया वाहनों ने और बढ़ा दिया. बताया जाता है कि संकल्प रैली के लिए बिहटा थाने में पदस्थापित अधिकारी व पुलिस जवानों में अधिकांश को पटना बुला लिया गया है. जिससे परेशानी अगले दिन और विकराल होने की संभावना है. इसको लेकर सड़क जाम में फंसे लोगों का गुस्सा और बढ़ता जा रहा है.
नहीं मिल रहा रिस्पॉन्स
प्रभारी थानाध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि हम अपनी ओर से संसाधन के अनुरूप काम कर रहे हैं, लेकिन कोइलवर पुलिस की ओर से बेहतर रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है.
सुबह 7 बजे से होगा आमजनों का प्रवेश
पटना : डीएम कुमार रवि ने बताया कि रैली को लेकर विशेष व्यवस्था कर दी गयी है. देर रात तक एक-एक बातों का निरीक्षण किया जा रहा है. सुबह सात बजे से आमजनों का गेट नंबर पांच से 12 तक शुरू हो जायेगा. फेंकने वाली वस्तुओं को गांधी मैदान में नहीं ले जा सकते हैं. अन्य वस्तुओं की जांच होगी. वहीं, जानकारी के अनुसार 12 से वीआइपी व 13 ए से वीवीआइपी का प्रवेश किया जायेगा. सभी गेटों के जांच के बाद भी प्रवेश मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




