एक साथ खड़े होने लगे चार की जगह छह विमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2019 4:17 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पावर इन पुश बैक सिस्टम का इस्तेमाल शुरू हो गया. इस पार्किंग व्यवस्था में विमान चल कर स्टैंड तक जाते हैं जबकि उन्हें स्टैंड से बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर से पीछे खींचा जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंंकि विमान में बैक गियर नहीं होता है. […]
विज्ञापन
पटना : पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पावर इन पुश बैक सिस्टम का इस्तेमाल शुरू हो गया. इस पार्किंग व्यवस्था में विमान चल कर स्टैंड तक जाते हैं जबकि उन्हें स्टैंड से बाहर निकालने के लिए ट्रैक्टर से पीछे खींचा जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंंकि विमान में बैक गियर नहीं होता है.
नयी पार्किंग तकनीक के इस्तेमाल के साथ एप्रण की पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह बदल चुकी है. अब यहां विमानों को अलग-अलग पार्किंग बे पर आड़े-तिरछे नहीं खड़े करके बल्कि एक सीधी रेखा में खड़ी की जा सकती है. इसकी वजह से अब यहां एक साथ चार की जगह छह विमान खड़े हो सकेंगे.
G8143 बनी नये सिस्टम से पार्क होने वाली पहली फ्लाइट : गो एयर की दिल्ली से आनेवाली फ्लाइट संख्या G8143 इस सिस्टम से पटना एयरपोर्ट पर पार्क होने वाली पहली फ्लाइट बनी. सुबह 7.05 में पटना एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली इस फ्लाइट को कैप्टन सुपर्णा जोशी और कैप्टन मिष्टी मेहता उड़ा रही थी.
एयरपोर्ट निदेशक आरएस लाहौरिया ने बताया कि पटना एयरपोर्ट पर इस सिस्टम का इस्तेमाल शुरू करने से पहले सभी एटीसी कर्मियों को इस बारे में अच्छी तरह से प्रशिक्षित किया गया. पायलट और ग्राउंड मैन समेत सभी एयरलाइन कर्मियों को भी इसके बारे में बताया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




