पटना : प्रारंभिक स्कूलों में चिपकाये जायेंगे शिक्षकों के फोटो

Updated at : 02 Mar 2019 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रारंभिक स्कूलों में चिपकाये जायेंगे शिक्षकों के फोटो

पटना : गुरुजी अब अपनी जगह पढ़ाने का ठेका किसी और को नहीं दे पायेंगे. शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की चालाकी से निबटने के लिए नया तरीका ढूंढ लिया है. राज्य के सभी प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों का फोटो लगाया जायेगा. ताकि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों असली शिक्षकों […]

विज्ञापन
पटना : गुरुजी अब अपनी जगह पढ़ाने का ठेका किसी और को नहीं दे पायेंगे. शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों की चालाकी से निबटने के लिए नया तरीका ढूंढ लिया है. राज्य के सभी प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों का फोटो लगाया जायेगा.
ताकि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों असली शिक्षकों को पहचान सकें. स्कूल के सूचना पट्ट पर शिक्षकों का रंगीन फोटो तो होगा ही, उसके नीचे नाम भी लिखा जायेगा. ताकि किसी तरह की गफलत न रह जाये.
ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ‘प्रॉक्सी शिक्षक’ के माध्यम से होने वाली अनियमितताओं को रोका जाये. यह निर्णय बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने लिया है. तीन साल पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने शिक्षा विभाग को ‘प्रॉक्सी शिक्षक’ को लेकर पत्र जारी किया था.
इसमें ‘प्रॉक्सी शिक्षक’ को लेकर चिंता जतायी थी. शिक्षकों के नियमित स्कूलों तक लाने और आरटीइ के अनुपालन के लिए कुछ सुझाव भी दिये गये थे. उसी सुझाव पर अमल किया जा रहा है. ग्रेड के अनुसार शिक्षकों का फोटो सूचना पट पर चिपकाने का सुझाव दिया गया था.
मंशा यह है कि बच्चे और अभिभावक अपने शिक्षकों को पहचान सकें. सरकार को भरोसा है कि ऐसा करने से शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आयेंगे. केंद्र सरकार के सुझाव के बाद बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने इस व्यवस्था को लागू करने के लिए सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं.
परिषद की ओर से ‘प्रॉक्सी शिक्षक’ के संबंध में निर्देश दे दिया गया है. राज्य के सभी प्रारंभिक विद्यालयों के सूचना पट पर वरीयता क्रम में शिक्षकों का रंगीन फोटो के साथ नाम भी अंकित किया जायेगा. साथ ही, इसकी सूचना राज्य कार्यालय को उपलब्ध करायी जायेगी. सभी विद्यालयों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन