पटना : हथियार दिखा कर लूटी स्कॉर्पियो

Updated at : 01 Mar 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : हथियार दिखा कर लूटी स्कॉर्पियो

राजीवनगर में बंधन बैंक के पास सुबह 6 बजे दिया घटना को अंजाम पटना : राजीव नगर के केसरी नगर नाला बंधन बैंक के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर लूटेरों ने व्यवसायी रौशन कुमार की स्काॅर्पियो लूट ली. यह घटना गुरुवार के अहले सुबह छह बजे की है. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन
राजीवनगर में बंधन बैंक के पास सुबह 6 बजे दिया घटना को अंजाम
पटना : राजीव नगर के केसरी नगर नाला बंधन बैंक के समीप अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर लूटेरों ने व्यवसायी रौशन कुमार की स्काॅर्पियो लूट ली. यह घटना गुरुवार के अहले सुबह छह बजे की है.
बताया जाता है कि दानापुर के आरपीएस स्कूल के समीप जजेज कॉलोनी निवासी रौशन कुमार सुबह में केसरी नगर में रहने वाले अपने एक दोस्त को रिसीव करने आये थे. इस दौरान वे नाला के समीप खड़े हो कर दोस्त को आने के लिए फोन किया. दोस्त तैयार हो कर आ रहा था. गाड़ी के अंदर बैठ कर रौशन कुमार अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे. इसी बीच दो की संख्या में रहे अपराधी वहां पहुंचे और उन लोगों ने पहले गाड़ी के दरवाजे को खटखटाया और खोलने का इशारा किया. रौशन कुमार ने गेट अंदर से खोल दिया और फिर दोनों ने हथियार निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दे गाड़ी लेकर निकल गये.
शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज : रौशन कुमार ने घटना के संबंध में पुलिस की गश्ती टीम को जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन वे लोग निकल गये थे. इस संबंध में रौशन कुमार के बयान के आधार पर शास्त्रीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
रौशन ने पुलिस को जानकारी दी है कि एक अपराधी ने काफी गंदा कमीज व पैंट पहन रखा था और उम्र 30 से 35 साल के बीच थी. घटना के बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन