पटना : व्यवसायी हत्याकांड में दुकान के कर्मियों से पुलिस ने की पूछताछ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : पाल्स केक शॉप के दुकानदार पुरुषोत्तम कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने उनके दुकान के कर्मियों से भी पूछताछ की. पुरुषोत्तम कुमार हमेशा ही कोलकाता जाते थे और उनके पास लाखों रुपये होते थे. वे अक्सर शनिवार को ही जाते थे. यह बात उनकी पत्नी और कर्मचारियों को अच्छे से पता थी. दुकान […]
विज्ञापन
पटना : पाल्स केक शॉप के दुकानदार पुरुषोत्तम कुमार हत्याकांड मामले में पुलिस ने उनके दुकान के कर्मियों से भी पूछताछ की. पुरुषोत्तम कुमार हमेशा ही कोलकाता जाते थे और उनके पास लाखों रुपये होते थे.
वे अक्सर शनिवार को ही जाते थे. यह बात उनकी पत्नी और कर्मचारियों को अच्छे से पता थी. दुकान में काम करने वाले तमाम कर्मचारी पुराने हैं, जिसके कारण वे यह बात भी जानते थे कि व्यवसायी कितने बजे घर जायेंगे और वहां से कितने बजे दुकान पर वापस पहुंचेंगे और फिर वहां से कब ट्रेन पकड़ने के लिए निकलेंगे. क्योंकि पूर्व में भी व्यवसायी को इसी तरह कोलकाता जाते हुए देख चुके हैं. इन सभी बातों को लेकर पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की, ताकि कोई अहम जानकारी हाथ लग सके. लेकिन पुलिस को फिलहाल इस मामले में कुछ विशेष जानकारी हाथ नहीं लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










