पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले, छह माह में एक लाख लोग होंगे पार्टी में शामिल

Updated at : 27 Feb 2019 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर बोले, छह माह में एक लाख लोग होंगे पार्टी में शामिल

सविता सिंह नेपाली समेत दो हजार लोग हुए जदयू में शामिल पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा है कि छह महीने के दौरान एक लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है. इसके तहत मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दो हजार लोगों को शामिल कराया गया. जदयू […]

विज्ञापन
सविता सिंह नेपाली समेत दो हजार लोग हुए जदयू में शामिल
पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने कहा है कि छह महीने के दौरान एक लाख लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने का लक्ष्य है. इसके तहत मंगलवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दो हजार लोगों को शामिल कराया गया. जदयू में शामिल होने वालों में कवि गोपाल सिंह नेपाली की बेटी सविता सिंह नेपाली भी हैं. इससे पहले भी पंद्रह सौ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी थी.
प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रत्येक पंद्रह दिन पर पार्टी सदस्यता अभियान चलायेगी. उन्होंने कहा कि ज्यादातर राजनीतिक पार्टियां केवल कागजों पर ही सदस्यता अभियान चलाती हैं. इसलिए जदयू ने यह निर्णय किया है कि पार्टी कार्यालय में आने वालों को सदस्य बनाया जायेगा.
पार्टी की सदस्यता लेने वालों में रालोसपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चुन्ने खान, नालंदा के राकेश रंजन प्रमुख रूप से शामिल रहे. वे सभी अपने समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन