पटना : अब चौराहों पर दिखेगा बाइक सवार ट्रैफिक पुलिस का दस्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : शहर के चौराहों पर अब अपाची पर सवार ट्रैफिक पुलिस का क्विक मोबाइल दस्ता दिखेगा. ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने इस क्विक मोबाइल दस्ते का गठन कर लिया है. इनमें से हर दस्ता में पांच बाइक होंगे. इनमें से हर बाइक पर दो-दो ट्रैफिक पुलिस […]
विज्ञापन
पटना : शहर के चौराहों पर अब अपाची पर सवार ट्रैफिक पुलिस का क्विक मोबाइल दस्ता दिखेगा. ट्रैफिक एसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने इस क्विक मोबाइल दस्ते का गठन कर लिया है.
इनमें से हर दस्ता में पांच बाइक होंगे. इनमें से हर बाइक पर दो-दो ट्रैफिक पुलिस के जवान सवार होंगे. हर दस्ता एक ट्रैफिक सब इंसपेक्टर के अधीन होगा. इनमें से एक दस्ता को हड़ताली मोड़ पर तैनात किया जायेगा और यह बोरिंग रोड से पटना जंक्शन और गांधी मैदान तक के जाम को छुड़ायेगा. दूसरे दस्ता को अनिसाबाद गोलंबर पर तैनात किया जायेगा.
इसके जिम्मे जीरो माइल से फुलवारी तक के जाम को छुड़ाना होगा. तीसरे दस्ते को गांधी सेतु पर रखा जायेगा और इसके जिम्मे सेतु के अतिरिक्त अशोक राजपथ और सिटी के क्षेत्र होंगे. इसके लिए हेडक्वार्टर से ट्रैफिक पुलिस को 20 अपाची बाइक मिल गयी है. इनमें से 15 का दस्ते के सदस्य इस्तेमाल करेंगे जबकि पांच पटना के तीनों थानों के बीच बांटा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










