ePaper

बिहार के आवास प्रक्षेत्र को जीएसटी की बड़ी राहत : सुशील मोदी

Updated at : 24 Feb 2019 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के आवास प्रक्षेत्र को जीएसटी की बड़ी राहत : सुशील मोदी

पटना : नयी दिल्ली में जीएसटी कौंसिल की हुई 33वीं बैठक में किफायती आवासों पर जीएसटी की दर कम करने के बिहार के प्रस्ताव को स्वीकार कर किफायती आवास प्रक्षेत्र को बड़ी राहत दी गयी है.बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इससे पटना जैसे शहरों के आवास प्रक्षेत्र जो पिछले कई वर्षों […]

विज्ञापन

पटना : नयी दिल्ली में जीएसटी कौंसिल की हुई 33वीं बैठक में किफायती आवासों पर जीएसटी की दर कम करने के बिहार के प्रस्ताव को स्वीकार कर किफायती आवास प्रक्षेत्र को बड़ी राहत दी गयी है.बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इससे पटना जैसे शहरों के आवास प्रक्षेत्र जो पिछले कई वर्षों से जीएसटी की अधिक दर के कारण मंदी के दौर से गुजर रहे थे, उन्हें अब सीधा लाभ मिलेगा. अपने ऐतिहासिक निर्णय में जीएसटी कौंसिल ने किफायती आवासों के लिए टैक्स की दर बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट के 8 से घटा कर 1 प्रतिशत तथा गैर किफायती आवासों पर कर की दर 12 से घटा कर मात्र 5 प्रतिशत कर दिया है.

सुशील मोदी ने कहा, पटना जैसे शहरों में 90 वर्ग मीटर एरिया तक और 45 लाख कीमत वाले आवासों के साथ ऐसे गैर किफायती आवासीय परियोजनाओं को भी इसका लाभ मिलेगा जिसके 15 प्रतिशत एरिया में व्यावसायिक निर्माण किया गया हो. यानी आवासीय परियोजनाओं को 15 फीसदी तक व्यावसायिक निर्माण की छूट दी गयी है. जीएसटी कौंसिल के इस निर्णय से किफायती और गैर किफायती निर्माणाधीन फ्लैट की बिक्री का मार्ग अब प्रशस्त होगा तथा खरीददारों को भी बड़ी राहत मिलेगी.

ये भी पढ़ें… बिहार में आरक्षणकेमुद्दे पर पोस्टरबाजी, तेजस्वी को बताया गया ‘बहुजन’ का नेता


ये भी पढ़ें… राहुल गांधी जब तक जेल में बंद लालू प्रसाद के गोड़ पर नहीं गिरेंगे, तब तक सीट शेयरिंग पर नहीं बनेगीबात : सुशील मोदी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन