शाम छह बजे से रात नौ बजे तक रेल परिचालन बाधित

दानापुर रेल मंडल के पटना- मोकामा रेलखंड के फतुहा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी के पास शुक्रवार की शाम अप गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि शव और मोटरसाइकिल घटनास्थल से 200 गज […]
दानापुर रेल मंडल के पटना- मोकामा रेलखंड के फतुहा जंक्शन रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी के पास शुक्रवार की शाम अप गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस की चपेट में आ जाने से बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना इतनी दर्दनाक थी कि शव और मोटरसाइकिल घटनास्थल से 200 गज की दूरी पर जाकर गिरे.
मृतक की पहचान पटना जिला के बाढ़ के सकसोहरा निवासी अभिषेक कुमार (30) वर्ष के रूप में हुई है. अभिषेक शुक्रवार को अपने भाई की शादी का कार्ड भाई के दोस्त को देने फतुहा आया था तभी इस हादसे का शिकार हो गया.जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक का भाई दिल्ली में स्टेंट बैंक ऑफ इंडिया में पीओ के पद पर कार्यरत है जिसकी आठ मार्च को शादी थी.
वह अपने भाई की शादी का कार्ड फतुहा के छोटी लाइन निवासी भाई के दोस्त अमित कुमार को देने आया था. रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




