पटना : तीन जजों का तबादला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार ने तीन जजों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.आरा के रेलवे में तैनात अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशित दयाल (सिविल जज) की सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सौंपी गयी है. उन्हें पटना स्थित बिहार भूमि न्यायाधिकरण का निबंधक नियुक्त […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने तीन जजों का तबादला कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.आरा के रेलवे में तैनात अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशित दयाल (सिविल जज) की सेवा राजस्व एवं भूमि सुधार विभा�� को सौंपी गयी है. उन्हें पटना स्थित बिहार भूमि न्यायाधिकरण का निबंधक नियुक्त किया गया है.
इसके अलावा औरंगाबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दुबे को शिवहर स्थित परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश और मधेपुरा स्थित परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मनोज कुमार-2 को पटना स्थित वाणिज्य कर न्यायाधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है. उनकी सेवा वाणिज्य कर विभाग में प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










