दिल्ली के मुकाबले पटना में सीएनजी 19 रुपये प्रति किलो महंगा
Updated at : 22 Feb 2019 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

सुबोध कुमार नंदन पटना : राजधानी पटना में सीएनजी की सप्लाइ शुरू हो गयी है, लेकिन लोगों को सीएनजी रास नहीं आ रही है. इसका मुख्य कारण है अन्य शहराें के मुकाबले पटना में सीएनजी महंगी है. अगर दिल्ली में सीएनजी का भाव 44.30, आगरा में 50.30 तथा मुंबई में 49.61 रुपये प्रति किलो है. […]
विज्ञापन
सुबोध कुमार नंदन
पटना : राजधानी पटना में सीएनजी की सप्लाइ शुरू हो गयी है, लेकिन लोगों को सीएनजी रास नहीं आ रही है. इसका मुख्य कारण है अन्य शहराें के मुकाबले पटना में सीएनजी महंगी है.
अगर दिल्ली में सीएनजी का भाव 44.30, आगरा में 50.30 तथा मुंबई में 49.61 रुपये प्रति किलो है. लेकिन पटना में इसकी कीमत 63.47 रुपये प्रति किलो है. इस अंतर को लेकर सीएनजी ऑटो चालकों तथा निजी वाहन मालिकों में निराशा है.
इन लोगों का कहना है कि राजधानी में सीएनजी स्टेशन खुलने से कोई फायदा नजर नहीं आ रहा है. ज्ञात हो कि पटना शहर में फिलहाल दो सीएनजी स्टेशन ऑटो केयर (रूकनपुरा) सिटी फ्यूल (टोल प्लाजा) में खुले हैं. सीएनजी ऑटो चालकों का कहना है कि सीएनजी और पेट्रोल के भाव में लगभग 11 रुपये का ही अंतर है. ऑटो चालक रंजीत कुमार का कहना है कि स्टेशन कम होने के कारण ऑटो में पेट्रोल भी भरवाना पड़ रहा है. अत: कोई फायदा नहीं हाे रहा है.
एक नजर में…
बेसिक रेट 44.73 रुपये
एक्साइज 6.26 (14%)
ड्यूटी 50.99 रुपये
वैट बिहार 10.20 (20%)
सरकार 61.19 रुपये
डीलर व आइओसी 2.28 रुपये
कमीशन (2%)
वैट में कटौती हो, तभी कम होगी कीमत
सीएनजी स्टेशन के प्रबंधकों का कहना है कि इस वक्त दिन भर में 60-70 किलो से अधिक सीएनजी की बिक्री बड़ी मुश्किल से हो पा रही है. इसमें मात्र 150 रुपये का कमीशन मिलेगा. लेकिन दो कर्मचारियों पर कम-से-कम 600 रुपये का खर्च है. ऑटो केयर के प्रमुख अजीत कुमार सिंह का कहना है कि जब तक दाम कम नहीं होगा, तब तक लोगों का रुझान सीएनजी की ओर नहीं होगा. इसके लिए राज्य सरकार को वैट के दर में कटौती करनी होगी.
वहीं गेल के अधिकारियों का कहना है कि वैट में कटौती होने पर सीएनजी का भाव 55-60 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच जायेगा, तब वाहन मालिक सीएनजी गाड़ी खरीदने या किट लगाने पर विचार करेंगे. गेल कार्यालय के अनुसार सीएनजी का भाव हर तीन माह में बदलता है.
प्रमुख शहरों में सीएजनी का भाव (प्रति किलो)
दिल्ली 44.30
मुंबई 49.61
आगरा 50.63
एनसीआर 52.25
लखनऊ 53.00
बेंगलुरु 56.95
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




