राबड़ी शासन काल में लालू को मिला था सरकारी बंगला, 2014 में हुआ संशोधन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन आवंटित हुआ सरकारी बंगला डिप्टी सीएम ने कहा, तेजस्वी के बंगले पर हुए खर्च की करायेंगे जांच पटना : करीब 20 साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शासन काल में पूर्व मुख्यमंत्रियों को नि:शुल्क सरकारी आवास दिये जाने का आदेश जारी हुआ था. लालू प्रसाद पूर्व सीएम […]
विज्ञापन
सुरक्षा कारणों से पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन आवंटित हुआ सरकारी बंगला
डिप्टी सीएम ने कहा, तेजस्वी के बंगले पर हुए खर्च की करायेंगे जांच
पटना : करीब 20 साल पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के शासन काल में पूर्व मुख्यमंत्रियों को नि:शुल्क सरकारी आवास दिये जाने का आदेश जारी हुआ था. लालू प्रसाद पूर्व सीएम थे. इसका लाभ सिर्फ लालू प्रसाद को ही मिल पाया. पूर्व सीएम के रूप में डॉ जगन्नाथ मिश्र को भी इसका लाभ नहीं मिल पाया. साल 2000 मेें यह आदेश पारित हुआ.
इसके आधार पर 05, देशरत्न मार्ग लालू प्रसाद को आवंटित हुआ. सुरक्षा का हवाला देते हुए यह निर्णय लिया गया था. पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला देने के लिए 2010 में बनाये गये सुरक्षा अधिनियम में संशोधन करते हुए जुलाई 2014 में नीतीश सरकार द्वारा नया आदेश आया. इसके तहत पूर्व सीएम को नि:शुल्क आजीवन सरकारी बंगला देने का प्रावधान किया गया. इसके अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री सतीश सिंह, डॉ जगन्नाथ मिश्रा, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी व राम सुंदर दास को बंगला आवंटित हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










