ePaper

पटना : एलपीजी की फर्जी साइट बना दिव्यांग से डीलरशिप के नाम पर ठगे 1.84 लाख

Updated at : 20 Feb 2019 9:05 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एलपीजी की फर्जी साइट बना दिव्यांग से डीलरशिप के नाम पर ठगे 1.84 लाख

साइबर ठगी. पाटलिपुत्र थाने में दर्ज कराया मामला पटना : साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट (https://4gdealership.cc.in/apply-com.php) बनाकर एक दिव्यांग को एलपीजी का डीलरशिप दिलाने के नाम पर किस्तों में 1.84 लाख रुपये ठग लिये. ठगी का शिकार दिव्यांग संजीव कुमार ने अपनी पैतृक जमीन को गिरवी रखकर यह राशि भेजी थी. ठगाें के जाल में […]

विज्ञापन
साइबर ठगी. पाटलिपुत्र थाने में दर्ज कराया मामला
पटना : साइबर ठगों ने फर्जी वेबसाइट (https://4gdealership.cc.in/apply-com.php) बनाकर एक दिव्यांग को एलपीजी का डीलरशिप दिलाने के नाम पर किस्तों में 1.84 लाख रुपये ठग लिये.
ठगी का शिकार दिव्यांग संजीव कुमार ने अपनी पैतृक जमीन को गिरवी रखकर यह राशि भेजी थी. ठगाें के जाल में फंसने के बाद संजीव कंगाल हो चुका है. उसने पाटलिपुत्र थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है.
एजेंसियों का असली नाम इस्तेमाल कर धोखा : बड़ी बात यह है कि ठगों ने भारत गैस एजेंसी के नाम से खुलवाये गये बैंक एकाउंट में पैसा मंगवाया. सारा पैसा मुंबई मेन ब्रांच में मंगाया गया. इससे साफ है कि गैस एजेंसियों समेत अन्य अधिकृत एजेंसियों के नाम से बैंकों में फर्जी खाते खुलवाये जा रहे हैं.
एजेंसियों का असली नाम इस्तेमाल करके लोगों को धोखा दिया जा रहा है. यहां बता दें कि प्रभात खबर इस तरह की साइबर ठगी को लेकर शृंखला में खबरें प्रकाशित कर चुका है और धोखे से बचने की सलाह देता रहा है. किसी भी प्रकार की ऑनलाइन डील या लेने-देन करने से पहले वेबसाइट की असलियत की जांच करनी जरूरी है.
केबीसी के नाम पर 25 लाख की लॉटरी निकलने का प्रलोभन
इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का सीजन नहीं चल रहा है. जबकि जालसाज केबीसी के नाम पर ठगी का अपना खेल लगातार जारी रखे हुए हैं.
जालसाज केबीसी के नाम पर लोगों को फोन कर रहे हैं और व्हाट्सएप से भी फर्जी मैसेज भेज कर उनके लॉटरी नंबर को विजेता होने व लाखों रुपये इनाम जीतने की जानकारी दे रहे हैं. इसके बाद जो लोग जालसाजों के प्रलोभन में फंस रहे हैं, उनसे रजिस्ट्रेशन व अन्य प्रक्रिया के नाम पर हजारों रुपये की ठगी की जा रही है.
मैसेज में अभिताभ बच्चन की फोटो है और यह जानकारी दी जा रही है कि आपका मोबाइल नंबर विजेता घोषित किया गया है और 25 लाख की लॉटरी लगी है. इन पैसों को हासिल करने के लिए मोबाइल नंबर 00923077514531 पर संपर्क करने की जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही लॉटरी नंबर भी दिया गया है. इसके साथ ही एक ऑडियो भी व्हाट्सएप पर भेजा जा रहा है, जिसमें लॉटरी निकलने की जानकारी दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन