पटना : मोटरकार रैली को गांधी मैदान से किया गया रवाना

Updated:
विज्ञापन

पटना : महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर तीन देशों की यात्रा पर निकली मोटरकार रैली को गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से शुक्रवार को परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल और राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी ने रवाना किया. रैली को विदा करने से पहले पुलवामा आंतकी हमले में […]

विज्ञापन

पटना : महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर तीन देशों की यात्रा पर निकली मोटरकार रैली को गांधी मैदान स्थित गांधी मूर्ति से शुक्रवार को परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला, परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल और राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी ने रवाना किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रैली को विदा करने से पहले पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी.

परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला ने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में तीन देशों की यात्रा पर निकली मोटरकार रैली एक सराहनीय कदम है. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि मोटरकार रैली के माध्यम से वे संदेश देना चाहते हैं कि जीवन अनमोल है. सड़क दुर्घटना से बचें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन