सहरसा-अमृतसर जनसाधारण का बढ़ा ठहराव

Published at :15 Feb 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
सहरसा-अमृतसर जनसाधारण का बढ़ा ठहराव

पटना : पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने तीन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव निर्धारित किया है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी से 14603/04 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस मुरादाबाद और लस्कर के बीच स्थित धामपुर स्टेशन, 20 फरवरी 14007/14008 रक्सौल–आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस रक्सौल और बैरगनिया के बीच घोड़ासहन स्टेशन पर जबकि 24 फरवरी 15632/15631 बाड़मेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस […]

विज्ञापन
पटना : पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने तीन ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव निर्धारित किया है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 15 फरवरी से 14603/04 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस मुरादाबाद और लस्कर के बीच स्थित धामपुर स्टेशन, 20 फरवरी 14007/14008 रक्सौल–आनंद विहार सदभावना एक्सप्रेस रक्सौल और बैरगनिया के बीच घोड़ासहन स्टेशन पर जबकि 24 फरवरी 15632/15631 बाड़मेर–गुवाहाटी एक्सप्रेस का खगड़िया स्टेशन पर ठहराव होगा.
पाटलीपुत्र–चंडीगढ़ एक्सप्रेस में जनरल की जगह जुड़ेगा एक एसी डिब्बा
पाटलीपुत्र और चंडीगढ़ के बीच चलने वाली 22355/22356 पाटलीपुत्र–चंडीगढ़–पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी के एक कोच के बदले प्रथम–सह–द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है. सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को पाटलीपुत्र से खुलने वाली जबकि 18 फरवरी को चंडीगढ़ से खुलने वाली ट्रेन में अतिरिक्त एसी डिब्बा रहेगा.
आरा–सासाराम रेलखंड पर परिचालन प्रभावित
आरा-सासाराम रेलखंड पर समपार फाटकों को समाप्त करने के उद्देश्य से सब-वे निर्माण हेतु प्री-कास्ट बॉक्स की स्थापना के मद्देनजर बिक्रमगंज और पीरो स्टेशनों के बीच 15 एवं 18 फरवरी को सुबह 9- दोपहर 3 बजे तक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. 54274 सासाराम–आरा पैसेंजर और 54271 आरा–पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. पैसेंजर आरा और सासाराम के बीच रद्द रहेगी. पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेनों में 53212 सासाराम–पटना पैसेंजर सासाराम से 145 मिनट की देरी से खुलेगी.
मेमू का परिचालन बरौनी तक पुनर्बहाल हुआ
पटना और बरौनी के बीच चलने वाली 63284/63283 पटना–बरौनी–पटना मेमू सवारी गाड़ी का परिचालन 15 फरवरी से पुनर्बहाल किया जा रहा है. वर्तमान में यह टे्रन पटना और हाजीपुर के बीच ही चलायी जा रही थी. हाजीपुर–बरौनी के बीच इसका परिचालन रद्द था. इसके साथ ही 63283 बरौनी–पटना मेमू सवारी गाड़ी का परिचालन बरौनी और हाजीपुर के बीच परिवर्तित समय पर किया गया है. हाजीपुर और पटना के बीच इसके समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है.
आज रद्द रहेगी पाटलीपुत्र–यशवंतपुर एक्सप्रेस : बंगलोर कैंट स्टेशन पर ऑटोमैटिक सिंगनलिंग सिस्टम चालू करने हेतु एनआइ कार्य किया जा रहा है. इसके कारण 15 फरवरीको पाटलीपुत्र से खुलने वाली 22351 पाटलीपुत्र–यशवंतपुर एक्सप्रेस तथा 18 फरवरी को यशवंतपुर से खुलने वाली 22352 यशवंतपुऱ–पाटलीपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन